कम राशन देने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश; जांच के निर्देश

सरकारी नियमों के अनुसार प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया जाना चाहिए। इस हिसाब से 5 यूनिट वाले कार्डधारक को 25 किलो राशन मिलना चाहिए, लेकिन आरोप है कि लाभार्थियों को केवल 15 किलो ही राशन दिया जा रहा है।

कम राशन देने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश; जांच के निर्देश
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट —

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज। जनपद के अलवासपुर गांव में राशन वितरण को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि राशन डीलर बबीता द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी नियमों के अनुसार प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया जाना चाहिए। इस हिसाब से 5 यूनिट वाले कार्डधारक को 25 किलो राशन मिलना चाहिए, लेकिन आरोप है कि लाभार्थियों को केवल 15 किलो ही राशन दिया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर जनमत न्यूज की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बातचीत की। जमीनी स्तर पर की गई पड़ताल में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गरीबों को उनका हक दिलाया जाए।