अयोध्या में अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान तेज
अभियान का नेतृत्व कर रहे अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि कई लोगों ने बिना नगर निगम से अनुमति लिए होर्डिंग लगा रखे थे, जबकि उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया था। मोबाइल कॉल और व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से भी शुल्क जमा करने की सूचना दी गई, लेकिन संबंधित लोगों ने निर्धारित शुल्क नहीं जमा किया।
अयोध्या/जनमत न्यूज। नगर निगम अयोध्या द्वारा शुक्रवार को अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत सिविल लाइन क्षेत्र से की गई, जहां निगम की टीम ने बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्डों को हटाया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि कई लोगों ने बिना नगर निगम से अनुमति लिए होर्डिंग लगा रखे थे, जबकि उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया था। मोबाइल कॉल और व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से भी शुल्क जमा करने की सूचना दी गई, लेकिन संबंधित लोगों ने निर्धारित शुल्क नहीं जमा किया।
अभियान के तहत चार अवैध होर्डिंग हटाए गए। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति लेना और शुल्क जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति या संस्था होर्डिंग लगाने से पहले नगर निगम से अनुमति प्राप्त करे, ताकि भविष्य में कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Janmat News 
