कौशांबी: अवैध पटाखा व विस्फोटक सामग्री रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ किया नष्ट
उप्र के कौशांबी जनपद में 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेट के साथ ज्वाइंट टीम बना कर वृहद अभियान चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त कर नष्ट कराया।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेट के साथ ज्वाइंट टीम बना कर वृहद अभियान चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त कर नष्ट कराया।
वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल सात आरोपियों को पड़कर अवैध विस्फोट भंडारण के मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम किया। गौरतलब है कि 31 अगस्त को मनौरी बाजार में हुए पटाखा फैक्ट्री में धमाके में अब तक 14 लोग जान गवां चुके हैं वही तीन लोग अभी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं
कौशांबी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध पटाखा फैक्ट्री और अवैध पटाखा और विस्फोटक पदार्थ के भंडारा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों संदीपन घाट ,कड़ा धाम, महेवा घाट मंझनपुर आदि थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जप्त कर नष्ट कराया और विस्फोटक पदार्थ रखने वाले सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख जेल भेजने का काम किया।
पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत में बताया कि जो भी अवैध विस्फोटक सामग्री पटाखा भंडारण करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिख जेल भेजा जाएगा यह अभियान लगातार 5 दिन तक चलेगा।




