अमेठी में रिश्तेदार पर जानलेवा हमला मामले में वांछित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद

उप्र के अमेठी जनपद के थाना जगदीशपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गणेश उर्फ बिंदु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की है।

अमेठी में रिश्तेदार पर जानलेवा हमला मामले में वांछित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के थाना जगदीशपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गणेश उर्फ बिंदु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कैंची से अपनी रिश्तेदार कल्पना कौशल पर जान से मारने की नीयत से कई वार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गणेश उर्फ बिंदु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने इसी कैंची से अपनी रिश्तेदार कल्पना कौशल पर जान से मारने की नीयत से कई वार किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।