महराजगंज: चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट का शिकंजा, संपत्ति कुर्क करने की कड़ी चेतावनी

उप्र के महराजगंज जनपद में चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट का बड़ा शिकंजा कसा गया है। आरोपी महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 19 सुभाष नगर का रहने वाला है।

महराजगंज: चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट का शिकंजा, संपत्ति कुर्क करने की कड़ी चेतावनी
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट का बड़ा शिकंजा कसा गया है। आरोपी महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 19 सुभाष नगर का रहने वाला है।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पर कोर्ट का नोटिस चस्पा, साथ ही मुनादी भी कराया। तय समय सीमा के भीतर कोर्ट में हाजिर न होने की स्थिति में आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कड़ी चेतावनी दी गई है। न्यायालय के इस आदेश से जनपद में ठगी से जुड़े मामलों के आरोपियों में हड़कंप मचा है।