बुलंदशहर : औरंगाबाद में पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक से दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

उप्र के बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद में पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक से दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। पैसे मांगने पर भड़के दो दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ जमकर मारपीट की।

बुलंदशहर : औरंगाबाद में पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक से दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद में पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक से दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। पैसे मांगने पर भड़के दो दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित का दावा है हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

मारपीट के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है लेकिन औरंगाबाद पुलिस मौन है।