प्रतापगढ़ में चल रहा ऑपरेशन प्रहार, गांजा और नकदी बरामद; किराने की दुकान से आरोपी गिरफ्तार
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मानिकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मानिकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे/किराने की दुकान से 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री के 11,080 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना मानिकपुर पुलिस ने ग्राम मुन्दीपुर रानापट्टी स्थित किराने की दुकान पर कार्रवाई करते हुए श्यामजी मिश्रा (58) पुत्र स्व. रामजी मिश्रा निवासी मुन्दीपुर रानापट्टी को गिरफ्तार किया।
उसके विरुद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 219/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 1997 में भी थाना मानिकपुर में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायन वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर पंकज कुमार राय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय समेत पुलिस टीम शामिल रही।




