बरेली: प्रेम प्रसंग के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट, गांव में पुलिस तैनात
उप्र के बरेली जनपद में प्रेम प्रसंग के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की खबर है। इस दौरान पत्थर, लाठी व डंडे भी चले। मामला बरेली के थाना सीबीगंज का है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में प्रेम प्रसंग के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की खबर है। इस दौरान पत्थर, लाठी व डंडे भी चले। मामला बरेली के थाना सीबीगंज का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के सरनिया में प्रेम प्रसंग के चलते मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव व हुई मारपीट हुई। पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर दोनों पक्षों से घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा है।
घटनाक्रम के मुताबिक थाना सीबीगंज के गांव सरनिया में नाई का काम करने वाले लड़के का अपनी पड़ोसी लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक आज लड़की अपने प्रेमी के घर पर जाकर निकाह की बात कहते हुए धरना देकर बैठ गई।
लड़की के परिजनों को यह जानकारी होने पर वह लड़की को जबरदस्ती पकड़ कर अपने घर ले आए। इसी बात को लेकर दोनों मे जमकर पथराव हुआ जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इसके पश्चात दोनों पक्षों ने इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप चतुर्वेदी को एक दूसरे के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दे ते हुए कार्रवाई की मांग की। स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा है। मौके पर तनातनी के चलते इंस्पेक्टर सीबी गंज ने पुलिस तैनात कर दी है।


