बरेली: गौवंश की देखरेख व सुरक्षा को लेकर पशुपालन विभाग की भूमिका संदिग्ध, बीमारी से जूझ रहे गौवंश

बरेली जनपद के ब्लाक मझगवा के थाना बिशारतगंज क्षेत्र में काफी समय से वहाँ के स्थानीय नागरिको द्वारा गौ वंश की दुर्दशा को और उनके घायल अवस्था और गंभीर रूप से बीमार होने तथा इलाज के अभाव में उनकी मौत हो जाने को लेकर पशु चिकित्सक डॉक्टर राजेश शर्मा से शिकायत की है।

बरेली: गौवंश की देखरेख व सुरक्षा को लेकर पशुपालन विभाग की भूमिका संदिग्ध, बीमारी से जूझ रहे गौवंश
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की गौवंश की सुरक्षा, दवाईयां, खाने पीने और शेल्टर को लेकर जारी हुई नीति साफ़ है, वही दूसरी ओर कुछ सरकारी मुलाजिम हैं जो सरकार की नीतियों के विरुद्ध चलकर उनके ही मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।

जिसका जीता जागता सुबूत आज प्रदेश के बरेली जनपद के ब्लाक मझगवा के थाना बिशारतगंज क्षेत्र में देखने को मिला। जहां काफी समय से वहाँ के स्थानीय नागरिको द्वारा गौ वंश की दुर्दशा को और उनके घायल अवस्था और गंभीर रूप से बीमार होने तथा इलाज के अभाव में उनकी मौत हो जाने को लेकर पशु चिकित्सक डॉक्टर राजेश शर्मा से शिकायत की है।

फिर इसी थाना क्षेत्र निवासी  डॉक्टर जाकिर नाम के युवक ने यहाँ के पशु चिकित्सालय मझगवा आंवला, बरेली में  तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश शर्मा  से शिकायत की।

जहाँ के डॉक्टर पर स्थानीय नागरिको का सीधा आरोप है कि वह अस्पताल पर बैठते ही नहीं हैं। पूरा अस्पताल एक प्राइवेट व्यक्ति और एक कथित रिपोर्टर  के हवाले कर दिया है।

पूरी कमान इनके हाथ है, जिसके चलते काफी समय से अपनी लम्बी बीमारी से जूझ रहे गौवंश को मौत का शिकार होना पड़ता है। जिस पर विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता।

कोई भी अधिकारी गौ वंश को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिसका परिणाम सड़कों पर बिचरते गौ वंश, सरकार द्वारा ऐसे लापरवाह डॉक्टर के ख़िलाफ़ यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वो दिन दूर नहीं जब  धीरे  धीरे गौ वंश का  बजूद ही खत्म हो जाएगा।