पुलिस लाइन में अधिकारियों ने खेली रंगों की होली, डीएम और एसपी ने मातहतों के साथ उड़ाया गुलाल
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होना पुलिस और प्रशासन की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को त्योहार की बधाई देते हुए उनके सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।


