अलीगढ़ में पति के साथ बाइक पर जा रही पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के उसरह गांव में पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही महिला को अपाचे बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की घटना सामने आई है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के उसरह गांव में पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही महिला को अपाचे बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की घटना सामने आई है।
इस दौरान घटना को देख खेतों पानी लगा रहे किसान ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके ऊपर भी पिस्टल से गोली मारने की कोशिश की। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश पिस्तौल कों हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
वही गोली लगने से घायल महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
महिला की हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश करते हुए मामले की जांच में जुट गई।

Janmat News 
