प्रतापगढ़: CBSE द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में चिलबिला सेन्ट जेवियर्स स्कूल छात्र/छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला सेन्ट जेवियर्स स्कूल में CBSE बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।  परिणाम आने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएँ विद्यालय में एकत्र हो गए।

प्रतापगढ़: CBSE द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में चिलबिला सेन्ट जेवियर्स स्कूल छात्र/छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला सेन्ट जेवियर्स स्कूल में CBSE बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।  परिणाम आने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएँ विद्यालय में एकत्र हो गए। परिणाम देखकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को प्रबन्धक संजीव कुमार सिंह, उप प्रबन्धक राजेश खण्डेलवाल एवं संतोष कुमार द्विवेदी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार पाण्डेय ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सफलता के लिए बधाई दी।

जिसमें गौरी मिश्रा 95-4%,अभय विक्रम सिंह 93-4%, हिमांशी यादव 92-1%,साक्षी मिश्रा 91%, दिव्यांशु पाल 89%, आदित्य मिश्रा 87-2%, शौर्य श्रीवास्तव 85-8%, सुप्रीत पाल 85-8%,रिधिमा पाल 85-8%अंक प्राप्त हुआ  इस अवसर पर छात्र/छात्राओं सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।