प्रतापगढ़ लेखपाल संघ ने तहसील में शुरू किया धरना, मांगों को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और शासन-प्रशासन से मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करना लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी करना और विभिन्न भत्तों में वृद्धि शामिल है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर शासन स्तर पर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
संघ ने 3 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। इस क्रम में सदर तहसील में धरना देकर लेखपालों ने अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए।



