लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय में विश्व रेबीज दिवस का आयोजन, टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान

उप्र की राजधानी लखनऊ के पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर डॉ. रमेश चन्द्र के निर्देशन में आज मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में ‘विश्व रेबीज दिवस’ मनाया गया।

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय में विश्व रेबीज दिवस का आयोजन, टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ के पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर डॉ. रमेश चन्द्र के निर्देशन में आज मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में ‘विश्व रेबीज दिवस’ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे कर्मचारी एवं उनके पारिवारिजनों तथा मरीजों को रेबीज रोग की रोकथाम एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण के प्रति जागरूकता हेतु जानकारी दी गई। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा रेबीज के लक्षण, बचाव के उपाय एवं समय पर टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी, डॉ. अनामिका, डॉ. वी. के. पाठक, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन एवं मण्डल चिकित्सा अधिकारी बादशाहनगर डॉ. प्रशांत उपस्थित रहे।