कौशाम्बी: सीज खड़ी गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों से लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर ख़ाक
उप्र के कौशाम्बी जनपद में सीज खड़ी गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों से भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। इस आग में 2 कार समेत विक्रम व अप्पे जलकर राख हो गई।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में सीज खड़ी गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों से भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। इस आग में 2 कार समेत विक्रम व अप्पे जलकर राख हो गई।
इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस व लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक गाड़ियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। मौके पर co सिराथू के सतेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जली हुई गाड़ियां पहले से ही सीज की गई थीं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव के चौकी के पास की है।

Janmat News 
