रायबरेली: शिवरात्रि व रमज़ान को लेकर डीह थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

उप्र के रायबरेली जनपद के डीह मे आगामी महाशिवरात्रि और रमज़ान को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीह थाना परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

रायबरेली: शिवरात्रि व रमज़ान को लेकर डीह थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह मे आगामी महाशिवरात्रि और रमज़ान को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीह थाना परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चंद प्रकाश ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने किया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शिवरात्रि की शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी और किसी भी प्रकार की नई परंपरा या रूट परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी समुदायों के सहयोग से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपजिलाधिकारी चंद प्रकाश ने लोगों से आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि, रंजीत सिंह, अमरनाथ द्विवेदी,

विनोद जायसवाल, सुनील जायसवाल, सूरज सिंह, मनोज साहू, उमाकांत द्विवेदी, प्रधान रोहित चौरसिया, शिव प्रसाद तिवारी, सोनू जायसवाल, अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।