फर्रुखाबाद में शान से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, सजावट से नजर आया उत्सव का माहौल
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शान से निकाला गया। इस अवसर पर पूरे शहर को आकर्षक रोशनी और किरन झालर लाइटों से सजाया गया।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शान से निकाला गया। इस अवसर पर पूरे शहर को आकर्षक रोशनी और किरन झालर लाइटों से सजाया गया।
जगह जगह की गई सजावट से उत्सवी माहौल नजर आया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जुलूस के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। फर्रुखाबाद, कायमगंज से लेकर जिले के सभी कस्बों में उत्सव का माहौल दिखा।




