मुजफ्फरनगर में जनमत न्यूज की खबर का असर, डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की  छापेमारी में डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से छोड़कर फरार हो गए थे।

मुजफ्फरनगर में जनमत न्यूज की खबर का असर, डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की  छापेमारी में डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से छोड़कर फरार हो गए थे।

इस खबर को जनमत न्यूज ने चलाया था जिसका असर यह हुआ है कि स्वास्थ्य विभाग अब एक्शन मोड में है। मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही की तैयारी में है जिसकी गूंज लखनऊ तक सुनाई दे रही है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की हालिया कार्रवाई को लेकर मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। विभागीय कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमा संतुष्ट नजर आया। अब जिले में फर्जी अस्पतालों और अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई होने की संभावना है।