उरई: 23 अक्टूबर को मतदान के दिन अवकाश की स्वीकृति, पात्र कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की मिलेगी सुविधा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 में मताधिकार के प्रयोग को सुगम बनाने के लिए उरई जनपद के पात्र कर्मचारियों को मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 में मताधिकार के प्रयोग को सुगम बनाने के लिए उरई जनपद के पात्र कर्मचारियों को मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता कर्मचारियों को दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की अनुमति प्रदान की गई है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने बताया कि संबंधित मतदाताओं के नियंत्रक प्राधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान का अवसर उपलब्ध कराना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।



