संभल पुलिस ने बरामद किए 43 लाख रुपये कीमत के 233 मोबाइल फोन, उनके स्वामियों को सौंपे गए

उप्र के संभल जनपद में पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।

संभल पुलिस ने बरामद किए 43 लाख रुपये कीमत के 233 मोबाइल फोन, उनके स्वामियों को सौंपे गए
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 233 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई जा रही है।

रविवार, 18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे,।

संभल पुलिस की साइबर सेल और साइबर थाना की टीम ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों से संभल जनपद के अलावा दूसरे जनपदों और अन्य राज्यों से कुल 233 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये है।

18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम या खो गए थे।

बरामद मोबाइल फोन में आईफोन, वीवो, ओप्पो और सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल फोन की बरामदगी में जनपदीय साइबर सेल और साइबर थाना की टीम की अहम भूमिका रही।

संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देखिए, जनपद में सीईआईआर "CEIR "पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रैक करके तलाश किया गया और उन्हें बरामद भी किया गया है। जिन लोगों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, उन सभी को आज उनके मोबाइल वापस सुपुर्द किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज जनपद संभल में हमारी साइबर सेल की टीम द्वारा 233 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 43 लाख रुपये है। आज इन सभी मोबाइल फोन के मालिकों को उनके फोन वापस किए जा रहे हैं।

हमारी टीम द्वारा अब तक जनपद में 1,056 मोबाइल फोन बरामद करके सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उनके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं।

इन सभी मोबाइल फोन की कुल कीमत दो करोड़ रुपये से भी अधिक है। आज जिन लोगों को मोबाइल फोन वापस किए जा रहे हैं, उनमें आईफोन, ओप्पो, रियलमी और अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं।

हमारी टीम लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है और लोगों को सीईआईआर पोर्टल के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। आज जो लोग अपने मोबाइल फोन लेने आए हैं। उन्हें साइबर अपराधों के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और उनसे बचाव कर सकें।