चंदौली: सकलडीहा कचहरी मारपीट के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

उप्र के चंदौली जनपद के सकलडीहा कचहरी मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

चंदौली: सकलडीहा कचहरी मारपीट के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के सकलडीहा कचहरी मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

जानकारी के अनुसार मॉल बाबू शाकिब अंसारी की गिरफ्तारी न होने पर वकीलों में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पीड़ित वकील पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर आरोपी बचाए जा रहे हैं।

इस सम्बन्ध में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से जिलेभर में उग्र आंदोलन होगा।

अधिवक्ताओं ने कहा न्याय नहीं मिला तो न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो सकता है। सदर कचहरी स्थित डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में प्रेसवार्ता कर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो, अन्यथा आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।