पुलिस प्रशासन ने होली पर्व को लेकर कसी कमर

हुड़दंग खासतौर पर ड्रंक एंड ड्राइव यानी शराब पीकर वाहन चलाते समय चेकिंग में पकड़े गए तो आपके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर इस चेकिंग अभियान का सख्ती से पालन करने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक ने दिए हैं। साथ ही होली के एक दिन पहले से ही शराब दुकानों के आसपास निगरानी की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने होली पर्व को लेकर कसी कमर
Published By - ANKUSH PAL

लखनऊ (जनमत ) :- यूपी में होली  पर्व के दौरान हुड़दंग करना भारी पड़ सकता है  क्योंकि  इस बार सड़क सुरक्षा के लिहाज से होली के दिन वाहन सवारों पर विशेष फोर्स नजर रखी जाएगी। हुड़दंग खासतौर पर ड्रंक एंड ड्राइव यानी शराब पीकर वाहन चलाते समय चेकिंग में पकड़े गए तो आपके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर इस चेकिंग अभियान का सख्ती से पालन करने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक ने दिए हैं। साथ ही होली के एक दिन पहले से ही शराब दुकानों के आसपास निगरानी की जाएगी।

डीसीपी ने अपने ट्रैफिक सिपाहियों और विशेष सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि होली के दिन ट्रैफिक नियमों उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाए। बाइक या कार सवारों को लगातार रोककर चेकिंग की जाए। कहीं भी शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटते हुए कार्रवाई हो। चेकिंग के दौरान सड़क पर ओवर स्पीड, मोबाइल से बात, उल्टे दिशा से आने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों को सतर्क रखने के आदेश दिए हैं।

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने होली के त्योहार को उल्लासपूर्ण मनाने की अपील करते हुए कहा कि जरूरी हो तभी वाहन से निकलें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। क्योंकि पिछली बार होली के 400 से ज्यादा लोगों ने शराब पीकर सड़क हादसे किए थे। इस बार सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। साथ ही पुलिस ने हर स्थिति में तैयार है .