रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सर्विलांस सेल ने बरामद किए 105 गुम हुए मोबाइल फोन
उप्र के रामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की सर्विलांस सेल ने लाखो रूपये के 105 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की सर्विलांस सेल ने लाखो रूपये के 105 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
रामपुर पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आमजन के गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद फोन की अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
एसपी रामपुर ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। लंबे समय से गुम हुए फोन की शिकायतों पर सर्विलांस टीम ने ट्रेस कर फोन बरामद किए और आज उनके मालिकों को लौटाए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।



