कल फर्रुखाबाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाढ़ पीड़ितों को वितरित करेंगे राहत सामग्री
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं।
पुलिस लाइन मैदान में विशाल पांडाल और बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर AC और कूलर की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। बाढ़ के कटान से बेघर हुए लोगों को आवास का आवंटन भी करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड बनाने का काम भी तेजी से जारी है। डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। व्यवस्थाओं को परखने के लिए अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
सीएम योगी के दौरे से फर्रुखाबाद को बड़ी सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।




