प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए न की हिंसात्मक, राष्ट्र गौरव की सबसे पहले चिंता: हरदोई में बोले मंत्री असीम अरुण

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत आज उप्र के हरदोई पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गांधी भवन से आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए न की हिंसात्मक, राष्ट्र गौरव की सबसे पहले चिंता: हरदोई में बोले मंत्री असीम अरुण
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत आज उप्र के हरदोई पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गांधी भवन से आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भव्य तिरंगा यात्रा इस संकल्प के साथ निकली है कि यह हमारे तिरंगे का संकल्प है कि हम सब एक हैं हमको अपने राष्ट्र के गौरव की अपने से पहले चिंता है।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि तिरंगे को हम लोग सलाम करते हैं जय हिंद करते हैं और अपने राष्ट्र को अपने देश को एकजुट करने के लिए विकसित बनाने के लिए संकल्प को दोहराते हैं पूरे भारत को विकसित बनाना है यह संदेश है।

उन्होंने कहा कि हरदोई की बात करें तो हरदोई में सड़के गंगा एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल एरिया सब चीज इतनी तेजी से आई हैं। मोदी और योगी को धन्यवाद देता हूं और सबसे ज्यादा धन्यवाद हरदोई के नागरिकों को जिस तरह के लोगों ने व्यवसाय सजाए हैं तेजी से हमारा हरदोई आगे बढ़ रहा है।

एक जमाने में हरदोई अपराध के लिए जाना जाता था पिछड़ा हुआ जिला जाना जाता था लेकिन आज औद्योगिकरण हमारी हरदोई का हो रहा है इतनी गति और कहीं नहीं है इसमें सरकार का भी योगदान का और हरदोई के नागरिकों का भी बड़ा योगदान है।

झारखंड में पेपर लीक मामले पर किये गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जो परीक्षा लीक हुई चाहे नीट की हो या झारखंड की हो बच्ची की अपेक्षाएं थीं परीक्षा का सिस्टम ईमानदार होना चाहिए मजबूत होना चाहिए।

मैं इसका समर्थन करता हूं लेकिन कहीं भी चाहे जंतर मंतर हो चाहे झारखंड हो प्रदर्शन को हिंसात्मक नहीं होना चाहिए अपनी बात को हम लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से कहना चाहिए।

उन्होंने कहाकि सरकारों को भी झारखंड सरकार से अनुरोध करूंगा जैसे पीएम ने प्रतिक्रिया दी एफआईआर दर्ज की नया कानून बनाया कार्यवाही की गई व्यवस्था को सुधारने के लिए नीति बनाई सब राज्यों को उसके लिए मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोगों को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए आज लोकसभा के बाहर नुक्कड़ नाटक खेला जा रहा है सांसदों को लोकसभा के लिए चुना गया है हमारे सांसदों को नुक्कड़ नाटक खेलने के लिए नहीं अंदर बैठकर बात करने के लिए चुना गया है।