बहराइच: बाघ के हमले में 47 वर्षीय महिला की मौत, इलाकाई ग्रामीणों में मची दहशत
उप्र के बहराइच जनपद में बाघ के हमले में 47 वर्षीय महिला की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शौच के लिए गन्ने के खेत मे गयी महिला पर बाघ ने हमला कर दिया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में बाघ के हमले में 47 वर्षीय महिला की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शौच के लिए गन्ने के खेत मे गयी महिला पर बाघ ने हमला कर दिया।
घटना जनपद के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गाँव की है। मृतक रीता के शरीर पर बाघ के पंजे एवं दांत के निशान मिले हैं। दिनदहाड़े बाघ के हमले से इलाकाई ग्रामीणों में दहशत मची है। मौके पर पहुँचे वनकर्मियों ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

Janmat News 
