दर्शन नहीं, नाटक करने आ रहे हैं अखिलेश; अयोध्या की मणिराम दास छावनी में संतों की महाबैठक

उप्र के अयोध्या जनपद की मणिराम दास छावनी में संतों की महाबैठक में अखिलेश यादव के विरोध में संतों ने हुंकार भरी। इस दौरान संत रामायणी महाराज ने कहा अखिलेश दर्शन करने नहीं, नाटक करने आ रहे हैं।

दर्शन नहीं, नाटक करने आ रहे हैं अखिलेश; अयोध्या की मणिराम दास छावनी में संतों की महाबैठक
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की मणिराम दास छावनी में संतों की महाबैठक में अखिलेश यादव के विरोध में संतों ने हुंकार भरी। इस दौरान संत रामायणी महाराज ने कहा अखिलेश दर्शन करने नहीं, नाटक करने आ रहे हैं।

बता दें कि 12 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन के विरोध में मणिराम दास छावनी में संतों की बड़ी बैठक चल रही है। संतों का साफ संदेश है कि जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई, संतों पर लाठीचार्ज करवाया, वो आज हिंदू वोट के लिए राम मंदिर दर्शन करना चाहते हैं।

संत समाज का कहना है कि अखिलेश यादव पहले माफी मांगें, प्रायश्चित करें, फिर दर्शन करें। संत रामायणी महाराज ने कहा-सरयू का नीला पानी लाल कर दिया था, हजारों राम भक्तों की लाशें मणिराम छावनी में बिछी थीं। असली हिंदू, राम वंशज उसे एक वोट नहीं देगा। योगी जी पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं।