कन्नौज में धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, जिला प्रशासन पर लगाए आरोप
गौ रक्षा धर्म यात्रा पर निकले उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उप्र के कन्नौज जनपद में धरने पर बैठ गए हैं।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। गौ रक्षा धर्म यात्रा पर निकले उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उप्र के कन्नौज जनपद में धरने पर बैठ गए हैं। जिला प्रशासन की कार्य शैली से नाराज शंकराचार्य ने कन्नौज के पाल चौराहा पर धरना दिया।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर से गौ रक्षा धर्म यात्रा लेकर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कन्नौज के छिबरामऊ में रात्रि विश्राम का प्रोग्राम था।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आरोप है कि जिला प्रशासन ने रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं दी। नाराज होकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धरना दिया और कहा कि रात्रि विश्राम अब इसी स्थल पर करेंगे

Janmat News 
