बलरामपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध और CEC के इस्तीफे की मांग
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उप्र के बलरामपुर जनपद में जोरदार प्रदर्शन किया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उप्र के बलरामपुर जनपद में जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह की अगवाई में जुलूस निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बीजेपी सरकार और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी सरकार के हाथों की कठपुतली बन गए हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता तब तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चयन से नहीं बैठेंगे ।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर पहले चुनाव जीतने में लगी रही बाद में बीजेपी ने फिर के जरिए वोट चोरी करके विभिन्न प्रदेशों में चुनाव जीता है जो लोकतंत्र की हत्या है। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि बीजेपी और ज्ञानेश कुमार दोनों मिलकर लोकतंत्र को लहू लुहान कर रहे हैं जिस देश की जनता अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, जानेश कुमार, इस देश के संविधान को जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जिस विश्वास के साथ रचना की थी, अनेक देशों में दौड़ करके बनाया था ताकि भारत के लोग आगे बढ़े, सबकी सहभागिता हो, उन सबका सबसे बड़ा आधार था वोट था। उन्होंने कहा कि उस वोट की चोरी करके और तमाम तरह से धार्मिक उन्माद पैदा करके सरकार बनाते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी इस देश के अवाम को लड़ाई लड़ रहे हैं, इस देश के गरीबों के, मज़दूरों के, युवाओं के, महिलाओं के, छात्रों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि देश के संविधान को बचाया जा सके।
इसलिए बीजेपी सरकार उन्हें गिरफ्तार कर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आवाज अब दबने वाली नहीं है और जबतक बीजेपी सरकार और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बैठने वाले नहीं है।
प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिवपाल कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, विनय कुमार मिश्रा, डॉ इश्तियाक अहमद सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।



