फिरोजाबाद: उत्साह के साथ चैत्र नवरात्र का आगाज़, मां कैला देवी मंदिर पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
उप्र के फिरोजाबाद जनपद में पूरे जोश उत्साह के साथ चैत्र नवरात्र का आगाज़ हुआ है। सुबह 4 बजे से ही श्री राज राजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर पर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा।
फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद में पूरे जोश उत्साह के साथ चैत्र नवरात्र का आगाज़ हुआ है। सुबह 4 बजे से ही श्री राज राजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर पर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा।
मंगला दर्शन, मंगला आरती करने के लिए मां कैला देवी मंदिर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने जय माता दी के नारे लगाए। भजन व लांगुरिया की थाप पर जमकर भक्त थिरके।
इस दौरान सुहागनगरी फिरोजाबाद भक्ति भाव से ओतप्रोत हुई। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रशासन ने पुख्ता इंतजामात किए। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रही।


