अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध लम्बा चलने की आशंका

हालांकि, इस मुद्दे पर यूरोपीय संघ के रक्षा मंत्री अंद्रियस कुबिलियस की राय अलग है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इतनी मिसाइलें नहीं है कि वह एक साथ खाड़ी देशों और यूक्रेन दोनों की रक्षा कर पाए।, तो अगर यह युद्ध ज्यादा लंबा खिंचता है, तो अमेरिका की रक्षा उद्योग प्रणालियों के ऊपर बुरा असर दिख सकता

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध लम्बा चलने की आशंका
Published By - ANKUSH PAL

देश/'विदेश (जनमत) :-  ईरान पर किए गए हमले ने इजरायल और अमेरिका द्वारा पूरे पश्चिम एशिया को संघर्ष में झोंक दिया है। इस युद्ध को कुछ घंटों में खत्म करने का सपना देखकर आए ट्रंप और नेतन्याहू अब इस युद्ध के लंबे खिंचने को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि उनका देश 4 से 6 हफ्तों के युद्ध के लिए भी तैयार है। हालांकि, इस मुद्दे पर यूरोपीय संघ के रक्षा मंत्री अंद्रियस कुबिलियस की राय अलग है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इतनी मिसाइलें नहीं है कि वह एक साथ खाड़ी देशों और यूक्रेन दोनों की रक्षा कर पाए।, तो अगर यह युद्ध ज्यादा लंबा खिंचता है, तो अमेरिका की रक्षा उद्योग प्रणालियों के ऊपर बुरा असर दिख सकता है।वर्साय में एक सम्मेलन के दौरान खाड़ी क्षेत्र में शुरू हुए संघर्ष पर बोलते हुए कुबिलियस ने यूरोप की अपनी डिफेंस प्रणाली बनाने की वकालत की।

इसी के साथ ही बताया गया कि ईरान संकट के बाद यूरोप के लिए एयर डिफेंस और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलों का उत्पादन बढ़ाना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। क्योंकि केवल अमेरिकी मिसाइलों से हमारी जरूरत पूरी नहीं हो सकेगी। अमेरिकन वास्तव में इतनी मिसाइलें उपलब्ध नहीं करा पाएंगे कि वे खाड़ी देशों, अमेरिकी सेना और यूक्रेन तीनों की जरूरतें पूरी कर सकें।”उन्होंने कहा था कि फिलहाल यूरोपीय देशों और अमेरिका की तरफ से हथियारों की जो खेप आनी थी, वह आ चुकी है, लेकिन आगे अगर ईरान युद्ध ज्यादा लंबा चलता है, तो फिर हम यह नहीं कह सकते कि यह हथियार इसी तरह उपलब्ध होते रहेंगे या फिर नहीं।बता दें, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी इस तरह की चिंता जता चुके हैं। फिलहाल ये युद्ध किस हद तक और कबतक चलेगा इस बारे में बक्त ही बताएगा.