कुशीनगर के नवागत डीएम संजय चौहान ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को देंगे प्राथमिकता

उप्र के कुशीनगर जनपद के नवागत डीएम संजय चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है। ट्रेजरी विभाग का निरीक्षण एवं समीक्षा करने के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

कुशीनगर के नवागत डीएम संजय चौहान ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को देंगे प्राथमिकता
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट  

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के नवागत डीएम संजय चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है। ट्रेजरी विभाग का निरीक्षण एवं समीक्षा करने के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। बता दें कि इससे पहले संजय चौहान अमेठी के जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने कहा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर रहेगा। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

कार्यभार संभालते ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के नवागत डीएम ने संकेत दिए। नवागत डीएम के सामने कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की चुनौती है।