अयोध्या में राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, 'सिया-राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा वातावरण

उप्र के ​अयोध्या जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर स्थित बड़ी छावनी अयोध्या के पौराणिक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

अयोध्या में राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, 'सिया-राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा वातावरण
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के ​अयोध्या जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर स्थित बड़ी छावनी अयोध्या के पौराणिक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने एकत्रित होकर प्रभु श्री राम और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना की। ​कार्यक्रम के आयोजककर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया।

इस दौरान समूचा वातावरण 'सिया-राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुन्दर काण्ड पाठ के संपन्न होने के पश्चात् हनुमान जी की विधिवत आरती किया गया। और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। ​

विनोद जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जिस प्रकार सामूहिक राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ की परंपरा चल रही है, उसी कड़ी में आज बड़ी छावनी की इस पीठ पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा, "इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र का कल्याण, जगत का उत्थान और प्रत्येक नागरिक की समृद्धि है। हम सभी को ईश्वर की भक्ति से जुड़ना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मकता का संचार हो सके।"

​उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के गौरव के लिए निरंतर कठिन परिश्रम कर रहे हैं। हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति के नए सोपान तय करें और विश्व पटल पर भारत का नाम और भी अधिक गौरवान्वित हो। ​

इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के साथ तमाम गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्तिभाव के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।