मकर संक्रांति एवं महाराजा अग्रसेन महा सभा का स्थापना दिवस श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

आगरा में मकर संक्रांति एवं महाराजा अग्रसेन महा सभा का स्थापना दिवस श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मनाया गया, शनि देव मंदिर में खिचड़ी वितरण किया गया।

मकर संक्रांति एवं महाराजा अग्रसेन महा सभा का स्थापना दिवस श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया
Published By- A.K. Mishra

आगरा/जनमत न्यूज़:- आगरा में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ पावन पर्व मकर संक्रांति एवं महाराजा श्री अग्रसेन महा सभा के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर सेक्टर-3 स्थित शनि देव मंदिर में महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप इस वर्ष काले तिल के स्थान पर सफेद तिल का दान एवं रोटी के स्थान पर खिचड़ी का दान किया गया, जिसे विशेष रूप से शुभ माना गया।

महासभा के संस्थापक केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व सर्दियों के अंत और दिनों के लंबे होने का प्रतीक है, जिसे गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ के माध्यम से श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

महासभा के अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सदस्य अग्रवाल समाज में एकजुटता को मजबूत करने तथा शिक्षा के अभाव को दूर करने के उद्देश्य से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

उपाध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व सेक्टर-3 स्थित कालिका गौशाला में गौ माता का पूजन किया गया तथा उन्हें हरा चारा, बाजरा एवं गुड़ की खिचड़ी खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक अजय अग्रवाल, महामंत्री दिलीप बंसल, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, वैभव गर्ग, अमित ग्वाला, पंकज बंसल, प्रतिभा जिंदाल, रवि गोयल, आशीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डा. आशीष मित्तल, सुमित प्रकाश गर्ग, के.के. सिंघल, वीरेंद्र अग्रवाल, अवित्या अग्रवाल, एड. राजेश कुमार, राम बाबू अग्रवाल, जीतेश गर्ग, सिंपल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।