अलीगढ़ में चलती स्कार्पियो कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर कूदकर बचाई अपनी जान

अलीगढ़ में चलती स्कार्पियो कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर कूदकर बचाई अपनी जान
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट  

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जिले के अकराबाद में NH-34 पर चलती स्कार्पियो कार आग का गोला बन गई। कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में डीजल से भरा केन रखा था।

घटना अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के ओवर ब्रिज NH -34 की। जलती कार में से कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई। कार चालक शराब के नशे में था। चालक सुनील कुमार हाथरस के हसायन का निवासी बताया गया है।