मुजफ्फरनगर: निशांत गोयल ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिलाया पार्टी में प्रवेश

जनपद मुजफ्फरनगर के निशांत गोयल को आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई गई।

मुजफ्फरनगर: निशांत गोयल ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिलाया पार्टी में प्रवेश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जनपद मुजफ्फरनगर के निशांत गोयल को आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निशांत गोयल का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत गोयल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनसेवा और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। निशांत गोयल के भाजपा में शामिल होने से मुजफ्फरनगर जनपद में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।