बरेली के भूसा मामले में बड़ा एक्शन, नवाबगंज BEO मुख्यालय से अटैच; कारण बताओ नोटिस जारी

उप्र के बरेली जनपद के भूसा मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में नवाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

बरेली के भूसा मामले में बड़ा एक्शन, नवाबगंज BEO मुख्यालय से अटैच; कारण बताओ नोटिस जारी
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट  

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के भूसा मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में नवाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

बता दें कि भूसा नहीं जुटाने पर कार्रवाई की चेतावनी का आदेश जारी होते ही शिक्षक भड़क गए थे। इस मनमाने आदेश से शिक्षकों में भारी नाराजगी का माहौल देखने को मिला था।

नवाबगंज BEO के इस आदेश पर बवाल मच गया था जिसके बाद अब विभागीय कार्रवाई हुई है और BEO को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

दरअसल, नवाबगंज BEO ने गोवंश के लिए भूसा दान को दबाव का विषय बनाया था। अपने आदेश में BEO ने कहा था कि भूसा एकत्रित नहीं किया तो कार्रवाई होगी। शिक्षकों के विरोध के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया।

बीएसए डॉ। विनीता ने बड़ा एक्शन लेते हुए इस त्रुटिपूर्ण आदेश पर नोटिस जारी किया। बीएसए बोलीं भूसा दान पूरी तरह स्वेच्छा से की जाने वाली सेवा है, कोई बाध्यता नहीं।

गलत आदेश से भ्रम की स्थिति बनी जिसके बाद नवाबगंज BEO से जवाब मांगा गया। शिक्षकों की नाराजगी के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। आदेश जारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की गई। विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।