एटा पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बंगाल चुनाव और यूपी की कानून व्यवस्था पर दिया बयान

उप्र के एटा जनपद में एक निजी कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता राजू आर्य के मरहरा रोड स्थित आवास पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत की।

एटा पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बंगाल चुनाव और यूपी की कानून व्यवस्था पर दिया बयान
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद में एक निजी कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता राजू आर्य के मरहरा रोड स्थित आवास पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने राजू आर्य की बेटी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दीं और बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान भाजपा के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री राजू आर्य की बेटी के जन्मदिन कार्यक्रम में पूर्व सी एम हिस्सा लेने पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि एटा उनके लिए कोई नया जिला नहीं है। वह पहले भी कई बार एटा आ चुके हैं और यहां उनके कई कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से राजू आर्य के बुलावे पर वह इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।

उन्होंने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह पढ़-लिखकर आगे बढ़े, परिवार और समाज का नाम रोशन करे। साथ ही उन्होंने राजू आर्य और उनके परिवार को भी शुभकामनाएं दीं।

वहीं पश्चिम बंगाल की राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर जनता भरोसा जता रही है।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और वहां भी शांति एवं बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद कर रही है।प्रधानमंत्री को बंगाल की जनता चाहती है इस बार बंगला फतह करेंगे।

तीरथ सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज की स्थिति थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

उन्होंने दावा किया कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा मजबूत हुई है, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी पार्टी सफलता हासिल करेगी और वहां भाजपा का परचम लहराएगा।