मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय के बाहर अनोखा विरोध, डीजे पर नाच-गाकर छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्यालय परिसर के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में अनोखे अंदाज में धरना-प्रदर्शन किया।

मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय के बाहर अनोखा विरोध, डीजे पर नाच-गाकर छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

​मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्यालय परिसर के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में अनोखे अंदाज में धरना-प्रदर्शन किया।

धरने के दौरान भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने डीजे पर तेज आवाज में गीत बजाकर और नृत्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

डीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी रही।