मुजफ्फरनगर: वीडियो कॉल पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप, महिला का वीडियो वायरल
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे वीडियो कॉल के माध्यम से तमंचा दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती बताते हुए कार्रवाई की मांग करती दिखाई दे रही है। महिला का कहना है कि उसे लगातार भय और असुरक्षा का माहौल महसूस हो रहा है तथा उसने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
हालांकि, मुकदमा दर्ज होने और मामले के अन्य तथ्यों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


