महराजगंज: यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का जमकर उल्लंघन, रीलबाज पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
उप्र के महराजगंज जनपद में रीलबाज पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में रीलबाज पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है।
डीजीपी के कड़े निर्देश के बाद भी वर्दीधारियों में कोई डर नहीं दिख रहा है। होटल, जंगल व कभी रोड पर बारिश में भीग कर रील बनाते पुलिसकर्मी दिख रहा है।
सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के पालन को लेकर डीजीपी के तत्वाधान में प्रदेश में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।
रील्स के चक्कर में यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का जमकर उल्लंघन किया गया। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी महराजगंज के फरेन्दा थाने में तैनात हैं।


