रायबरेली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर साधा निशाना, वोटर लिस्ट व कोडीन सिरप पर दिए कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज मंगलवार को एसआईआर बैठक में शामिल होने के लिए अटल भवन रायबरेली पहुंचे.

रायबरेली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर साधा निशाना, वोटर लिस्ट व कोडीन सिरप पर दिए कड़े निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज मंगलवार को एसआईआर बैठक में शामिल होने के लिए अटल भवन रायबरेली पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार अपने आपको राजा समझता है, जबकि जनता ने अब नेहरूगांधी परिवार को पूरी तरह नकार दिया है। जनता प्रदेश की राजनीति को नए दिशा में ले जा रही है और विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।

वोटर लिस्ट को लेकर उन्होंने बेहद सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक भी घुसपैठिये का नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहना चाहिए। सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण करें। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कोडीन सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी पर चिंता जताई।

उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके इस दौरे को जिले में राजनैतिक हलचल के रूप में देखा जा रहा है।