भदोही: सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उप्र के भदोही जनपद में लोगो को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने के नाम पर 10 करोड़ रूपये से अधिक का साइबर फ्रॉड करने वाले तीन अभ्यस्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

भदोही: सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद में लोगो को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने के नाम पर 10 करोड़ रूपये से अधिक का साइबर फ्रॉड करने वाले तीन अभ्यस्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  

लोगो को अभियुक्तों के मोबाईल से 200 से अधिक बैंक खातों का डिटेल शेयर करना मिला है इन सभी बैंक खातों के खिलाफ 500 से अधिक NCRB शिकायत दर्ज है।

अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने के नाम पर उनका खाता खुलवाकर सिम निकालकर उससे बैंक का पूरा डिटेल पासबुक,एटीएम व खाते से रजिस्टर्ड सिम कार्ड लेकर राजस्थान, दिल्ली, झारखण्ड , लखनऊ व अन्य शहरों में कोरियर के माध्यम से तथा खुद जाकर पूरा डिटेल अपने साथियों को पहुंचाते है।

अपने साथियों से ये लोग ह्वाट्सएप्प, टेलीग्राम व इंस्टाग्राम के माध्यम से जुड़े रहते है तथा आपस में सभी लोग खाते का डिटेल शेयर करते है। फिर सभी लोग इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर मालवेयर APK फाईल भेजकर, शापिंग के नाम पर, क्रेडिट कार्ड के नाम पर तथा अन्य तरीके से साईबर फ्रॉड करके इन सभी बैंक खातों में पैसे मंगवाते है।

एटीम, पेट्रोल पम्प पर, क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से व अन्य माध्यमों से फ्रॉड की धनराशि को निकासी करके आपस में बाट लेते है तथा लोगों के नम्बर की सिम को ले लेते है और उससे साइबर फ्राड के पैसे मंगवाते है और पैसे निकाल लेते है ।

साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा क्राइम पुलिस थाना जनपद भदोही से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों अंशुल मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी कावलचक सिखारी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही, मोहम्मद शोएव पुत्र मो0 रईस निवासी यादवपुर महासी सबलापुर जनपद बहराइच,

कपिल रावत पुत्र हरिशचंद्र रावत निवासी ग्राम धरमंगत खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उम्र 19 वर्ष को मुखबिरी सूचना के आधार पर गोपीगंज ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पिलर नंबर 52 के सामने बस स्टैण्ड वेटिंग एरिया बने ब्रेंच से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से साईबर फ्राड से सम्बन्धित 04 अदद एन्ड्रायड मोबाईल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अभियुक्तों ने बताया कि ये सभी भदोही जनपद के अलावा इसके आसपास के जनपदो में ग्रामीण   लोगों को सरकारी योजनाओं और सस्ते लोन का प्रलोभन देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे।

खाता खुलने के बाद, ये अभियुक्त उन खातों के एटीएम कार्ड, पासबुक और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर अपने कब्जे में ले लेते थे, ताकि देश के किसी भी कोने से साइबर ठगी के जरिए जुटाया गया पैसा सीधे उन खातों में मंगाया जा सके। गिरोह के सदस्यों की जामातलाशी के दौरान इनके पास से कई मोबाइल फोन और अलग-अलग सिम कार्ड बरामद हुए।