कौशांबी में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, दो परिवारों में मचा कोहराम
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी को भी दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट —
कौशांबी/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के Kaushambi जिले में प्रेम संबंध का दुखद अंत सामने आया है। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका स्थित राम चौरा इलाके में प्रेमी युगल ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कोमल पटेल (20 वर्ष) पुत्री कन्हैया लाल तथा कुलदीप पटेल (21 वर्ष) पुत्र खिन्नी लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। चर्चा है कि कोमल की शादी आगामी 19 जून को तय थी, जिसके बाद दोनों को लगा कि अब वे एक नहीं हो पाएंगे। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर अपने-अपने घरों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार किसी को भी दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर Satyendra Tiwari भी मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.