हाथरस के CMO ऑफिस की महिला बाबू गिरफ्तार, ₹5000 की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने धरा
उप्र के हाथरस जनपद के CMO ऑफिस में अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम ने रेड मारी है। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम ने बाबू बबीता सिंह को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के CMO ऑफिस में अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम ने रेड मारी है। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम ने बाबू बबीता सिंह को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
दरअसल, B फार्मा के मेडिकल स्टूडेंट से इंटर्नशिप के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। एंटी करप्शन टीम ने 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए बबीता सिंह बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एंटी करप्शन टीम बबीता सिंह बाबू को गिरफ्तार कर महिला थाना ले गई। महिला थाने में एंटी करप्शन की टीम बबीता सिंह बाबू से पूछताछ कर रही है।
अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम महिला बाबू बबीता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजेगी। हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रिश्वतखोर बबीता सिंह महिला बाबू गिरफ्तार हुई है।

Janmat News 
