अलीगढ: निर्माणधीन मकान में मिला पेट्रोल पंप संचालक के पिता का शव, फरार हत्यारे के दो भाई हिरासत में

उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव चिलकोरा में पेट्रोल पंप संचालक के पिता का निर्माणधीन मकान में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

अलीगढ: निर्माणधीन मकान में मिला पेट्रोल पंप संचालक के पिता का शव, फरार हत्यारे के दो भाई हिरासत में
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव चिलकोरा में पेट्रोल पंप संचालक के पिता का निर्माणधीन मकान में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यहां परिचित पड़ोसी कन्हैया नरोत्तम सिंह की हत्या करने के बाद उसकी लाश को निर्माणधीन मकान के एक कमरे के अंदर फेंककर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह जादौन समेत पूरा पुलिस महकमा फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ के बाद पड़ोसी कन्हैया के दो भाइयों को हिरासत में लिया। वही फरार कन्हैया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है,जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह जादौन का कहना है कि चिलकोरा गांव निवासी नरोत्तम सिंह का एक निर्माधीन मकान में शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट टीम को बुलाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां मृतक के गर्दन पर चोट के निशान मौजूद है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजते हुए परिजनों से बातचीत की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक नरोत्तम सिंह के परिचित पड़ोसी कन्हैया सिंह उनको स्कूटी पर बैठकर अपने निर्माणधीन मकान में लेकर आया था।

उसके बाद से पड़ोसी कन्हैया गायब है। इस दौरान परिवार के लोगों ने जब उनकी तलाश शुरू की, तो निर्माणधीन मकान के एक कमरे के अंदर नरोत्तम सिंह का शव परिवार के लोगों को पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

इस पर पुलिस नें गायक कन्हैया के दो भाइयों कों पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया। वही कन्हैया की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त करते हुए थाने पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं है,इसको लेकर परिजनों से जानकारी की जा रही है।

परिजनो का कहना है कि मृतक नरोत्तम सिंह ने कन्हैया के परिवार की बहुत मदद की थी, फिलहाल कन्हैया फरार है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है। जल्द ही घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया है।