फतेहपुर: गैंगस्टर व सपा नेता हाजी रजा की करोड़ों की संपत्ति सीज, दर्ज हैं आपराधिक मुकदमें
उप्र के फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गैंगस्टर और सपा नेता हाजी रजा की करोड़ों की संपत्ति को सीज किया गया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गैंगस्टर और सपा नेता हाजी रजा की करोड़ों की संपत्ति को सीज किया गया है। धारा 14(1) के तहत हाजी रजा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क की गई संपत्ति की बाजार कीमत 25-30 करोड़ बताई जा रही है।
बता दें कि हाजी रजा के ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। यह बेनामी संपत्ति हाजी रजा ने नौकरों, ड्राइवर और अपने भाई के नाम बनाई थी।
डीएम रवींद्र सिंह के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है. नसीरपुर, पीरनपुर, शेखपुर और बिसौली में कई बीघे जमीन पर हाजी रजा की प्लॉटिंग चल रही थी।

Janmat News 
