अलीगढ: क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर हंगामा, करणी सेना ने दी तहरीर

अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट मुद्दा बनती जा रही है। इसी क्रम में पोस्ट को लेकर करणी सेना ने 18 जनवरी को सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

अलीगढ: क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर हंगामा, करणी सेना ने दी तहरीर

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के अलीगढ़ जनपद के क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट मुद्दा बनती जा रही है। इसी क्रम में पोस्ट को लेकर करणी सेना ने 18 जनवरी को सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह पर आरोप है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया।

आपको बताते चलें कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर की अगुवाई में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया।

साथ में रिंकू को छक्के लगाते दिखाया गया है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. वही थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जांच के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया दिया है।

बता दें कि रिंकू सिंह ने भगवानों का काला चश्मा पहने थार कार चलाते वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो पोस्ट में रिंकू सिंह छक्के मारते दिख रहे, और भगवान इंग्लिश गाने पर कार चलाते दिख रहे हैं.

इस पोस्ट पर फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

कोई कह रहा "भाभी को लग जायेगा बुरा.

तो कोई पोस्ट पर कर रहा सपोर्ट.

कोई कह रहा - ऐसा मज़ाक किसी और के धर्म से करके देखो.

कोई कह रहा "तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया".