चंदौली में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का तीखा हमला, कहा- लगातार चुनावी हार से बौखला गया है विपक्ष

उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर चंदौली जनपद पहुंचे जहां उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

चंदौली में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का तीखा हमला, कहा- लगातार चुनावी हार से बौखला गया है विपक्ष
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट  

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर चंदौली जनपद पहुंचे जहां उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा लगातार चुनावी हार से बौखलाया विपक्ष देश में गलत नैरेटिव फैलाने में जुटा है। मोदी विरोध करते-करते राहुल गांधी देश और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने लोकतंत्र की परिभाषा संसद से नहीं सड़क से तय करने वाले बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने का आरोप लगाया।

अनिल राजभर रामलीला मैदान की रैली में एआई से भीड़ की तस्वीरें तैयार करने का भी दावा किया। अखिलेश यादव के लोकतंत्र की हल्दीघाटी वाले बयान पर अनिल राजभर ने पलटवार किया।

उन्होंने 2017 में सपा की 47 सीटों का जिक्र कर ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवालों का जवाब दिया। बोले- भाजपा को चुनौती देनी है तो 2027 के चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबला करें। मंत्री अनिल राजभर अपने पैतृक निवास स्थान सकलडीहा पहुंचे थे।