अयोध्या: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन, लगाए यह आरोप
उप्र के अयोध्या जनपद में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट गेट पर जिलाधिकारी के माध्यम के महामाहिम राष्ट्रपति को चार सूत्रीय ज्ञापन सौपा।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट गेट पर जिलाधिकारी के माध्यम के महामाहिम राष्ट्रपति को चार सूत्रीय ज्ञापन सौपा।
आजाद समाज पार्ट के जिला अध्यक्ष व बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने आरोप लगाते हुए बताया की गोंडा में हुई विनोद सैनी की हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को रोकने और पुलिस प्रशासन के इशारे पर वहां दंगाईयों को इकट्ठा कर गाड़ियों पर हमला करवाने, पत्थरबाजी तथा जान से मारने के प्रयास के मामले में उचित कार्रवाई की मांग। व 68,000 शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले से जुड़ा मुद्दा बताया जा रहा है।
पिछले कई दिनों से इको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायकों की सुध लेने या उनकी सुनवाई प्रशासन द्वारा न किए जाने और,सहारनपुर सहित विभिन्न जगहों पर मस्जिदों को गिराए जाने और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से देश में नफरत फैलाने तथा हिंदू-मुसलमानों के बीच तनाव पैदा करने के प्रयासों के विरोध में ज्ञापन दिया गया है।
जनता सब जान चुकी है 2027 के विधानसभा चुनाव मे जनता इसका जवाब देगी क्युकी महगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ सभी की पर सरकार का कोई ध्यान नहीं। केवल नफरत की राजनीति करने का काम सरकार कर रही है।




